दुर्ग
साढ़े तीन करोड़ का किसानों के खाते में हो चुका भुगतान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 नवंबर। जिले के विभिन्न धान उपार्जन केन्द्रों में दो दिनों में ही साढ़े 6 करोड़36 लाख रूपए की समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हो चुकी है इनमें से 3 करोड़ 57 लाख रूपए का किसानो के खाते में भुगतान भी किया जा चुका है जिले में 83 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी शुरू हो चुकी है।
गौरतलब है कि जिले में उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 1 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो चुकी है पहले दिन जिले के 77 उपार्जन केन्द्रों में 417 किसानो को टोकन जारी किया गया था 368 समिति द्वारा एवं 49 आन लाइन एप से टोकन जारी हुआ था इनमें पहले दिन समिति द्वारा जारी 293 एवं आन लाइन एप के 43 टोकन पर किसान धान विक्रय करने पहुंचे जिनसे कुल 12650 क्विंटल धान खरीदी की गई थी
वहीं आज दूसरे दिन जिले के 83 उपार्जन केन्द्रों में कुल 15340 क्विंटल की धान खरीदी की गई जिन्हें मिलाकर अब तक 28990 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की चुकी है।
यहां यह बताना लाजिमी कि पिछले साल जिले 98 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की गई थी इस बार 4 नए उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं जिन्हें मिलाकर अब जिले में 102 उपार्जन केन्द्र हो गए है इनमें से 19 उपार्जन केद्रों में अब तक धान खरीदी शुरू नहीं हो पाई है
जिले के उपार्जन केन्द्रों का खाद्य, मार्कफेड एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अधिकारी दौरा कर व्यवस्था को जायजा ले रहे है खाद्य नियंत्रक सीपी दीपांकर का कहना है। सभी उपार्जन केन्द्रो में सुचारू रूप से धान खरीदी के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए है।