दुर्ग

हेमचंद विवि में पीएचडी वायवा में कृषि उपज भंडारण पर प्रस्तुतिकरण
03-Nov-2023 3:44 PM
हेमचंद विवि में पीएचडी वायवा में कृषि उपज भंडारण पर प्रस्तुतिकरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 3 नवंबर। हेमचंद यादव विवि, दुर्ग में टैगोर हॉल में ऑनलाईन एवं आफलाईन रूप से आयोजित वाणिज्य विषय के पीएचडी वायवा में छत्तीसगढ़ राज्य में कृषि उपज भंडारण का प्रबंधन सम्भावनाएं एवं चुनौतियां विषय पर शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग शोधकेन्द्र की शोधछात्रा, डिगेश्वरी ने अपने शोधनिर्देशक, शासकीय महाविद्यालय, जामुल की वाणिज्य विषय की सहायक प्राध्यापक, डॉ. शशि कश्यप तथा सहशोधनिर्देशक, शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के डॉ. शशिनाथ झा के मार्गदर्शन में पावर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण के माध्यम से अपना शोधकार्य प्रस्तुत किया।

यह जानकारी देते हुए विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव एवं पीएचडी सेल प्रभारी, डॉ. प्रीता लाल ने संयुक्त रूप से बताया कि इस वायवा में बाह्य परीक्षक के रूप में इंदिरागांधी जनजाति विवि, अमरकंटक के वाणिज्य के प्राध्यापक, डॉ. एसएसएस भदौरिया उपस्थित थें।

अपने शोध निष्कर्ष में शोधार्थी डिगेश्वरी ने बताया कि सेवा सहकारी समितियों में धान भंडारण हेतु पर्याप्त स्थान की कमी होने के कारण स्थान में वृद्धि की आवश्यकता है। भंडारित धान की कमी का कारण सही समय में परिवहन न होना हैं। सेवा सहकारी समितियों में भंडारण हेतु अधिक से अधिक चबूतरे तथा टीन युक्त सेड का निर्माण किया जाना चाहिए। उठाव सही समय में न होने के कारण स्टॉक में वृद्धि होती जाती हैं। तापमान, कीड़ें, चुहे आदि से बचाव के लिए वैज्ञानिक पद्धतियों से भंडारण की आवष्यकता है। विवि की कुलपति, डॉ. अरूणा पल्टा ने वायवा में शोधार्थी से अनेक प्रश्न पुछकर रचनात्मक सुझाव दियें।

इस अवसर पर विवि के कुलसचिव, भूपेन्द्र कुलदीप एवं विवि के समस्त अधिकारीगण, शोधार्थी डिगेश्वरी के कृषक माता-पिता, वाणिज्य संकाय के डीन डॉ. एच. पी. सिंह सलूजा, वरिष्ठ प्राध्यापक, डॉ. ओ. पी. गुप्ता, डॉ. के. एल. राठी, डॉ. भारती वर्मा, डॉ. निधि मोनिका शर्मा, डॉ. राजशर्मा, कल्याण महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य, डॉ. डी. पी. जायसवाल तथा वर्तमान प्राचार्य, डॉ. आर. पी. अग्रवाल एवं कल्याण महाविद्यालय, भिलाई के सहायक प्राध्यापक, डॉ. हरिष कश्यप एवं डॉ. रविश सोनी सहित लगभग 100 से अधिक शोधार्थी एवं प्राध्यापक ऑनलाईन तथा ऑफलाईन रूप से उपस्थित थें। 


अन्य पोस्ट