दुर्ग
सिर पर बोतल से वार, घायल
03-Nov-2023 3:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 3 नवंबर। पैसे के बंटवारे को लेकर आरोपी ने प्रार्थी के साथ गाली गलौज कर मारपीट करते हुए सिर पर शराब की बोतल से वार कर दिया। इससे प्रार्थी को सिर में चोटे आई और उसे इलाज के लिए एस आर हॉस्पिटल चिखली में इलाज के लिए भर्ती किया गया। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी चंदू यादव निवासी गया नगर वार्ड 3 पेंटिंग का कार्य करता है। उसने बघेरा में एक जगह पर ठेके पर काम लिया था। आरोपी देवधर ने पैसे में बंटवारे की बात को लेकर प्रार्थी से विवाद किया। इसके बाद आरोपी ने गाली गलौज करते हुए प्रार्थी के साथ मारपीट की और शराब की बोतल से सिर पर वार कर दिया था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे