दुर्ग
मारपीट कर चाकू लहराकर धमकी, गिरफ्तार
02-Nov-2023 3:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 2 नवंबर। मारपीट करने के बाद चाकू लहरा कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। कोतवाली थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि प्रार्थी चिंताराम साहू निवासी गया नगर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी वीर ठाकुर एवं उसके अन्य साथियों ने मिलकर प्रार्थी के साथ जमकर मारपीट की एवं चाकू लहराकर जान से मारने की धमकी देते हुए डराया धामकाया।
प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने धारा 294, 324, 327 ,506 ,34 तथा 25 (1बी), 27 आम्र्स एक्ट के तहत अपराध पंजीकृत कर जांच में लिया था। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी वीर ठाकुर पिता राजू ठाकुर 22 वर्ष निवासी गिरधारी नगर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चाकू भी बरामद किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे