दुर्ग

भारती विश्वविद्यालय में भाषण स्पर्धा
01-Nov-2023 2:39 PM
भारती विश्वविद्यालय में भाषण स्पर्धा

दुर्ग, 1 नवंबर।  भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग में अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ द्वारा विशेष व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन ‘‘जातिवाद: राष्ट्रीय एकता में बाधक’’ विषय पर किया गया। 

सर्वप्रथम समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष एवं प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. स्नेह कुमार मेश्राम द्वारा अपने व्याख्यान में जातिवाद की उत्पत्ति एवं वैदिक वर्णव्यवस्था पर विस्तारपूर्वक विश्लेषण किया गया। वक्ता द्वारा जातिवाद के भारतीय समाज में प्रभाव और राष्ट्रीय एकता में इसके नकारात्मक प्रभावों को स्पष्ट किया गया। 

प्रतियोगिता में विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक एवं राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरुकता एवं विवेक का विकास करना था। भाषण प्रतियोगिता के विजेता प्रथम स्थान पर गितेश सिन्हा, एम.एससी. अंतिम व द्वितीय स्थान पर लीना साहू, बी.सी.ए. तृतीय सेमेस्टर रहे। भाषण प्रतियोगिता की निर्णायक तथा कार्यक्रम की संयोजक डॉ. अंशुदीप खलखो रहीं।

 


अन्य पोस्ट