दुर्ग

धूम्रपान निषेध व मतदान जागरूकता कार्यक्रम
31-Oct-2023 3:37 PM
धूम्रपान निषेध व मतदान जागरूकता कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 31 अक्टूबर।
प्रिज्म स्कूल ऑफ एजुकेशन द्वारा महाकाखुर्द ग्राम में प्राचार्या डॉ. अंजना के मार्गदर्शन से धूम्रपान निषेध एवं मतदान जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। 

मतदान जागरूकता कार्यक्रम में बी.एड सेम तृतीय एवं बी.एड सेम प्रथम के विद्यार्थियों के द्वारा माहकाखुर्द ग्राम में रैली एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामवासियों को धूम्रपान न करने एवं उसके दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही ग्रामवासियों को मतदान के लिए स्वयं निर्णय लेने एवं सही प्रतिभागी के चयन लिए प्रेरित किया गया और वहां उपस्थित सभी ग्रामवासियों को चॉकलेट एवं बिस्किट का वितरण किया गया। 

संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रध्यापिका मीनादेवी एवं सुषमा साहू के द्वारा किया गया। रैली में आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ दुर्गा त्रिपाठी वरिष्ठ प्रध्यापिका रेखा नामदेव, लीना वैष्णव, अंजू शर्मा, वेदप्रकाश जोशी उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट