दुर्ग

सीएम से ज्यादा अमीर हैं पत्नी
31-Oct-2023 2:38 PM
सीएम से ज्यादा अमीर हैं पत्नी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 31 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनकी पत्नी कुल33 करोड़38 लाख92 हजार 433 रूपए के चल अचल संपत्ति का स्वामी है कुल 4 करोड़ 20 लाख 48 हजार 106 रुपये की चल संपत्ति में सर्वाधिक 3 करोड़ 11 लाख 69हजार515 रुपए की संपत्ति उनकी पत्नी के पास है तो उनके स्वयं के नाम 1 करोड़8 लाख78 हजार 591 रुपये की चल संपत्ति है इसके बावजूद उनके ऊपर कुल 28 लाख82 हजार 570 रूपए का कर्ज है।

विधान सभा निर्वाचन के लिए नामांकन के दौरान उनके द्वारा प्रस्तुत शपथ पत्र में बताया गया है कि चल संपत्ति के रूप में उनके पास नगदी 945645 रूपए है वहीं बैंकों में19419249, शेयर10816785, बीमा 620299, रूपए है। इसी प्रकार वाहन के रूप में 69 लाख 24 हजार 317 रूपए कीमती 1 महिन्द्रा अल्ट्रस कार 1 मारूति 800 एवं 4 ट्रेक्टर है, वहीं 28 लाख75 हजार रुपये कीमती 50 तोला सोना एवं 2 किलो चांदी है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास अचल संपत्ति के रूप में 29 करोड़ 18 लाख 44 हजार327 रूपए की कृषि एवं आवासीय भूमि है इनमें 192632206 रूपए की कृषि भूमि भूपेश एवं 83039881 रूपए की भूमि उनकी पत्नी के नाम पर है इसी प्रकार 16172240 रूपए की आवासीय भूमि एवं भवन भी है इनमें 9307038 रूपए की संपत्ति भूपेश तथा 6865202 रुपए की संपत्ति उनकी पत्नी के नाम पर है।


अन्य पोस्ट