दुर्ग
पंचायत भवन मंच के पीछे अवैध शराब बेच रहा युवक गिरफ्तार
31-Oct-2023 2:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 31 अक्टूबर। दुर्ग पुलिस ने अंजोरा थाना अंतर्गत एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
सीएसपी दुर्ग मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक ग्राम रसमड़ा में पंचायत भवन के मंच के पीछे अवैध रूप से शराब बिक्री करने काफी मात्रा में शराब रखा हुआ है। सूचना पर तत्काल मौके पर नाकाबंदी कर युवक को पकड़ा गया। उसकी पहचान गेंदलाल यादव (35 वर्ष) निवासी दामादपारा रसमड़ा चौकी अंजोरा के रूप में हुई। उसके कब्जे से 54 पौव्वा देशी प्लेन शराब जब्त की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे