दुर्ग
भाजपा के गजेन्द्र ने अपने पास सवा चार करोड़ की संपत्ति
दोनों के ऊपर 20 -20 लाख रूपए का कर्ज
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 29 अक्टूबर। नामांकन के दौरान प्रत्याशियों द्वारा शपथ पत्र के साथ अपनी संपत्ति का ब्यौरा भी प्रस्तुत कर रहे है शपथ पत्र के अनुसार दुर्ग शहर के कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा के पास कुल 2 करोड़ 26 लाख61 हज़ार 50 रुपए की चल अचल संपत्ति संपत्ति है, वहीं भाजपा प्रत्याशी गजेन्द्र ने अपने पास 4करोड़ 27लाख 66हजार 455 रुपए की चल अचल संपत्ति होना बताया है अरुण ऊपर 20लाख तो गजेन्द्र पर 20 लाख27 हजार 663 रूपए का कर्ज है।
जानकारी के अनुसार अरुण वोरा के पास कुल 1 करोड़1 लाख31 हजार 50 रूपए की चल संपत्ति है इनमें 72 लाख29 हजार550 रूपए उनके स्वयं एवं 29 लाख1 हजार500 उनकी पत्नी के नाम पर है हाथ में नकदी स्वयं 225000 एवे उनकी पत्नी के पास 75 हजार रुपए है इसके अलावा उनके स्वयं के विभिन्न बैंक खातों में 29 लाख, बंध पत्र 24850, म्यूच्यूवल फंड 1245000, दुर्ग ट्रेवल्स को ऋण 40000, इनोवा कार 23 लाख, एक्टिवा 20000, सोना 5 लाख रूपए की है वहीं उनकी पत्नी के पास2522000 रूपए की सोना चांदी, बैंक खाते में 31500, शेयर3000 एवं म्यच्यूवल फंड में 270000 रूपए है अरुण वोरा के नाम पर 1 करोड़ 25 लाख30 हजार रूपए की अचल संपत्ति है।
इसी प्रकार गजेन्द्र यादव के पास 8024485 रूपए की चल संपत्ति है इनमें स्वयं 75000, पत्नी 152000 ए वं आश्रित के पास 41100 रुपये नगद है उनके नाम बैंक खातों में 19043, बीमा पालिसी 995688, ट्रेक्टर 450000, एक्टिवा 30000 एवे 155000 रूपए की सोना चांदी , उनकी पत्नी के नाम 3635000 रुपए की सोना चांदी, बैक खातें में 4915, बीमा पालिसी 1290704 एवं मारूति कार 5 लाख रूपए है वहीं आश्रित के नाम 527000, बीमा पालिसी 140000 रूपए की है इसके अलावा उनके, उनकी पत्नी वआश्रित के नाम 26 एकड़ कृषि भूमि ,3200 वर्ग फीट गैर कृषि भूमि एवं एक भवन है।
इसकी वर्तमान अनुमानित बाजार मूल्य 3 करोड़ 79 लाख 9 हजार252 रूपए है।