दुर्ग

चाकू लहराकर डराने-धमकाने वाले 3 गिरफ्तार
29-Oct-2023 3:00 PM
चाकू लहराकर डराने-धमकाने  वाले 3 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 29 अक्टूबर। शीतला नगर में मुख्य मार्ग पर चाकू लहराकर लोगों को डराने धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के पास से धारदार चाकू जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ 25 (1बी) ,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

नगर पुलिस अधीक्षक मणी शंकर चंद्रा के निर्देश एवं कोतवाली थाना प्रभारी महेश ध्रुव के नेतृत्व में अवैध कारोबार करने वालों एवं गुंडा तत्व पर कार्रवाई करने टीम गठित की गई है। इसी दौरान मुखबीर से टीम को सूचना मिली कि शीतला मंदिर के पास शीतल नगर दुर्ग में एक व्यक्ति चाकू लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है। मौके पर प्रधान आरक्षक योगेश चंद्राकर, उत्कर्ष सिंह, मेनेश्वर ठाकुर व कमलेश वर्मा मौके पर पहुंचे। घेराबंदी कर टीम ने आरोपी मनोज उर्फ कुशल राजपूत 30 वर्ष पिता वीर सिंह निवासी शीतला नगर दुर्ग को पकड़ा।

इसी तरह जिला अस्पताल में खुलेआम चाकू लेकर लोगों को डराने धमकाने वाले आरोपी भूपेंद्र उर्फ सोनू ढीमर 27 वर्ष निवासी शिव पारा दुर्ग को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी के पास से लोहे का धारदार चाकू जब्त किया  है।

एक अन्य कार्रवाई थाना पद्मनाभपुर क्षेत्र में की गई। थाना प्रभारी अनिल कुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी प्रकाश बंजारे 25 वर्ष निवासी वार्ड 50 बोरसी भाठख को लोहे के धारदार चाकू के साथ पकड़ा। आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


अन्य पोस्ट