दुर्ग
जोगी तालाब के पास डंडे से मारपीट - थाना पहुंचा मामला, जांच में जुटी पुलिस
28-Oct-2023 3:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 28 अक्टूबर। नंदिनी थाना के ग्राम सगनी निवासी भागवत निषाद (37 वर्ष) ने घायल अवस्था में थाना पहुंच शिकायत दर्ज करवाई है। पीडि़त ने बताया कि एक माह पूर्व गांव के रामायण साहू ने उससे झगड़ा किया और तब से वह उसे पीटने के लिए अवसर तलाश रहा था। कल शाम करीब 4 बजे भागवत अपने घर से खेत जा रहा था तभी जोगी तालाब के पास रामायण ने उसे पकड़ लिया और जान से मारने की धमकी दे हाथ में रखे लडकी के डंडे से मारपीट की। भागवत के हाथ, पैर तथा हथेली में चोट आई है। घटना के बाद भागवत ने अपने भाई कुंज लाल निषाद, अजय निषाद तथा पड़ोसी नारायण निषाद को फोन कर घटना की जानकारी दी। नंदिनी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत कार्रवाई की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे