दुर्ग

आरएसएस कार्यालय के सामने से बाइक पार
28-Oct-2023 3:46 PM
आरएसएस कार्यालय के सामने से बाइक पार

भिलाई नगर, 28 अक्टूबर। औद्योगिक क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड के कैलाश नगर स्थित आरएसएस कार्यालय के पास शाम को खड़ी बाईक अज्ञात चोर उड़ा ले गया है। जामुल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जामुल थाना एएसआई फूलचंद यादव ने बताया कि दलीप परिसर कैलाश नगर निवासी 48 वर्षीय सुरेश कुमार पेशे से बिजनेसमैन हैं। वो भगवा चौक के पास आरएसएस संघ कार्यालय अपनी बाईक क्रमांक सीजी 07 बीएम 7607 से शाम करीबन साढ़े 5 बजे पहुंचे और बाईक खड़ी कर कार्यालय अंदर चले गए। पौने 7 बजे वापस आए तो देखा कि बाईक गायब है। आसपास पता तलाश करने के बाद थाना पहुंच चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जामुल पुलिस ने इस मामले में धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


अन्य पोस्ट