दुर्ग

हेमचंद यादव विवि में पूरक परीक्षाओं का केन्द्रीय मूल्यांकन के प्रथम दो दिवसों में दो हजार उत्तरपुस्तिकाएं मूल्यांकित
28-Oct-2023 2:53 PM
हेमचंद यादव विवि में पूरक परीक्षाओं का केन्द्रीय मूल्यांकन के प्रथम दो दिवसों में दो हजार उत्तरपुस्तिकाएं मूल्यांकित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 दुर्ग, 28 अक्टूबर। 
हेमचंद यादव विष्वविद्यालय, दुर्ग में पूरक परीक्षा 2023 से संबंधित उत्तरपुस्तिकाओं का केन्द्रीय मूल्यांकन के प्रथम दो दिनों में लगभग 20 मूल्यांकनकर्ताओं ने लगभग दो हजार उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूर्ण कर लिया है।

 यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि 26 अक्टूबर से आरंभ केन्द्रीय मूल्यांकन के आरंभिक चरण में विषयवार महाविद्यालयों के 20 मूल्यांकनकर्ताओं को बुलाया गया है। ये मूल्यांकनकर्ता हिन्दी, अंग्रेजी, वनस्पतिषास्त्र, भौतिकशास्त्र, वाणिज्य, कम्प्यूटर एप्लीकेषन आदि विषयों की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूर्णता की ओर है।

अब तक जिन विषयों की परीक्षाएं आयोजित हो चुकी हैं उनमें से अधिकांश  उत्तरपुस्तिकाएं विभिन्न 46 परीक्षा केन्द्रों से विश्वविद्यालय पहुंचना आरंभ हो गई है। डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि पूरक परीक्षा 2023 में एक विषय में पूरक प्राप्त विद्यार्थियों के दो प्रश्न पत्रों की लगभग 40 हजार उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है जबकि दो विषयों में पूरक प्राप्त विद्यार्थियों की लगभग  75 हजार उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है क्योंकि रसायन एवं गणित विषय में परीक्षार्थी को तीन प्रश्नपत्र हल करना आवश्यक हैं।

डॉ. श्रीवास्तव के अनुसार पूरक परीक्षा 2023 के प्रश्नपत्र 5 नवंबर तक लगातार जारी रहेंगे तथा इसके पश्चात् चुनाव एवं दीपावली अवकाश के कारण अगामी 15 दिनों अर्थात 19 नवंबर तक पूरक परीक्षाएं स्थगित रहेंगी। विश्वविद्यालय द्वारा अपने अंतर्गत आने वाले सातों जिलें में विश्वविद्यालय का वाहन भेजकर प्रतिदिन उत्तरपुस्तिकाएं मंगायी जा रही है। जिनका विषेषज्ञ प्राध्यापकों से शीघ्र मूल्यांकन कराया जाएगा।
 

 


अन्य पोस्ट