दुर्ग
जुआ खेलते 3 आरोपी पकड़ाए
25-Oct-2023 3:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 25 अक्टूबर। गोठान के पास सुनसान क्षेत्र में रुपए पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते तीन लोगों को उतई पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों के पास से 1230 रुपए एवं ताश पत्ती जब्त की गई है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम की धारा 3 के तहत कार्रवाई की गई। मौके पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामला जमानतीय होने पर उन्हें जमानत मुचलके पर रिहा किया गया। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि उमरपोटी भाठापारा गोठान के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। मौके पर पहुंची टीम ने आरोपी लेख लाल जांगड़े पिता इतवारी लाल, गंगाराम देवांगन पिता वासुदेव एवं शुभम टंडन पिता हृदय राम सभी निवासी उमरपोटी को पकड़ा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे