दुर्ग
बैकुंठ धाम मंदिर में देर रात युवक लहरा रहा था चाकू, पेट्रोलिंग टीम ने धरदबोचा
23-Oct-2023 3:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 23 अक्टूबर। बीती रात छावनी थाना अंतर्गत बैकुण्ठधाम मंदिर के पास केम्प-2 में 27 वर्षीय युवक को लोगों को डराते धमकाते पुलिस ने धरदबोचा है। उसके पास से एक धारदार चाकू भी बरामद हुआ है जिसे लहरा कर वह दहशत फैला रहा था। थाना लाकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
छावनी थाना एसआई वरूण देवता ने बताया कि कल रात 10 बजे के लगभग सूचना मिली कि बैकुंठ धाम मंदिर के पास एक युवक चाकू लहरा कर लोगों को डरा धमका रहा है। तत्काल पेट्रोलिंग टीम को मौके पर भेजा गया और आरोपी एस अविनाश उर्फ गुड्डा (27 वर्ष) निवासी सुंदर नगर चर्च के पास कैम्प-1 भिलाई को घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसके पास से एक लोहे का धारदार नुकीला चाकू जब्त हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम 1959 की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे