दुर्ग

पहले दिन 28 अभ्यर्थियों ने खरीदे नामांकन फार्म, एक भी नामांकन दाखिल नहीं
22-Oct-2023 4:38 PM
पहले दिन 28 अभ्यर्थियों ने  खरीदे नामांकन फार्म, एक  भी नामांकन दाखिल नहीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 22 अक्टूबर। विधानसभा के लिए शनिवार को नाम निर्देशन पत्र वितरण व जमा लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से 28 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र लिये। सर्वाधिक 8 नाम निर्देशन फार्म दुर्ग शहर से लिये गए। जिले में कल किसी भी विधानसभा क्षेत्र से एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ।

इन्होंने लिया नामांकन फार्म

शनिवार को नामांकन फार्म लेने वालों में अहिवारा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल कोसरे , भाजपा से पूर्व विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, पूर्व विधायक सांवला राम डाहरे , राजाराम कुठैल शामिल है इसी प्रकार पाटन विधानसभा से - गजानंद जांगडे , रामरतन साहू , भिलाई नगर विधान सभा से - विधायक देवेन्द्र यादव कांग्रेस, पूर्व विधायक प्रेम प्रकाश पाण्डेय भाजपा, पुष्पा मेरिया, हरिचंद , शत्रुहन साहू, वैशाली नगर विधान सभा से - जयप्रकाश यादव, हेमंत केसरिया, छोटे लाल चौधरी, दुर्ग शहर विधान सभा से- अरुण जोशी, डॉ एस के अग्रवाल आप, विनोद सेन कौशिक, इन्द्रा बाई साहू , आत्मा राम साहू, सुमित शर्मा आप, अनूप कुमार पाण्डे, अशेक ताम्रकार एवं दुर्ग ग्रामीण विधान सभा से मंत्री ताम्रध्वज साहू कांग्रेस, विमला ठाकुर , संजीत कुमार विश्वकर्मा आप एवं लक्ष्मी वर्मा आप ने नाम निर्देशन पत्र लिया

सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात

नाम निर्देशन फार्म जमा लेने के दौरान सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात किए गए है जो परिसर के अंदर बनाए गए बेटिकेटस , कलेक्ट्रेट भवन के मुख्य द्वार एवं रिटर्निंग अफसरों के कक्ष के सामने तैनात रहे इसके अलावा सीसी टीवी के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है।


अन्य पोस्ट