दुर्ग

तालाब पार जुआ खेलते 5 गिरफ्तार
21-Oct-2023 8:27 PM
तालाब पार जुआ खेलते 5 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लवन, 21 अक्टूबर। सिरसोला तालाब पार लवन में जुआ खेलने वाले 5 आरोपियों को लवन पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार 20 अक्टूबर को सिरसोला तालाब पार लवन में आरोपियों द्वारा जुआ खिलने के सूचना पर टीम भेज कर दबिश दी गई एवं रेड कार्यवाही कर  5 आरोपी सुनाराम पटेल, कामता प्रसाद, लक्ष्मण भारद्वाज, राधेश्याम उर्फ कुल्लू रात्रे,  आदित्य टंडन व फड़ एवं पास से 50,320 एवं 52 पत्ती तास के कब्जे बरामद कर जब्त किया गया एवं धारा 13  जुआ एक्ट, छ. ग. जुआ प्रति.अधि. 2022 की धारा 3  (2) के तहत कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट