दुर्ग

पंचमी पर मां चंडी का विशेष श्रृंगार
20-Oct-2023 9:00 PM
पंचमी पर मां चंडी का विशेष श्रृंगार

अभनपुर, 20 अक्टूबर। सिद्ध पीठ चंडी मंदिर में पंचमी पर मां चंडी का विशेष श्रृंगार किया गया। पंचमी के अवसर पर मां चंडी मंदिर में हजारों की संख्या में भक्त दर्शन करने पहुंचे, साथ ही माता की  108 बाती की विशेष आरती की गई। इस वर्ष 1168 मनोकामना ज्योत भक्तों ने प्रज्वलित की है।

मंदिर समिति के अध्यक्ष कांति भाई चावड़ा, राजू निंम्बेकर, संदीप दीवान, डॉ. चंद्राकर ,नील मनीष टंडन, विद्या भूषण सोनवानी,डायमंड साहू, कली, जागृत कोसले, आदि लोग माता के सेवा में लगे हुए हैं।


अन्य पोस्ट