दुर्ग

हेमचंद विवि में कुलपति ने ली शोधनिर्देशक एवं शोधार्थियों की क्लॉस
20-Oct-2023 2:45 PM
हेमचंद विवि में कुलपति ने ली शोधनिर्देशक एवं शोधार्थियों की क्लॉस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
दुर्ग, 20 अक्टूबर।
हेमचंद यादव विवि, दुर्ग में कुलपति, डॉ. अरूणा पल्टा ने शिक्षा संकाय तथा वाणिज्य संकाय के लगभग 300 से अधिक शोधार्थियों एवं शोधनिर्देशकों की क्लॉस लेकर पीएचडी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। डॉ. पल्टा ने सभी प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे मौलिक एवं समाज के हित में उपयोगी शोधकार्य करें केवल अलमारी में बंद रखने हेतु किये जाने वाले शोधकार्य को हेमचंद यादव विवि, दुर्ग स्वीकार नहीं करेगा। 

जानकारी देते हुए विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि डॉ. पल्टा ने पीएचडी थीसिस में शोधार्थियों द्वारा संदर्भ सूची में की जाने वाली गलतियां एवं उनके निराकरण के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. पल्टा ने कहा कि अनावष्यक बिन्दुओं को जोडक़र पीएचडी थीसिस की मोटाई बढ़ाने का बिल्कुल प्रयास न करे।

डॉ. पल्टा ने कहा कि पीएचडी थीसिस में केवल विषय से संबंधित सारगर्भित जानकारी दें तथा आंकड़ों की पुनरावृत्ति भी न करें। उन्होंने शोधकेन्द्र के सभी सदस्य प्राध्यापकों से आग्रह किया कि वें शोधार्थी के प्री-पीएचडी वायवा के दौरान गंभीरतापूर्वक अवलोकन करे तथा शोधार्थी की सारी कमियों को उसी स्तर पर निराकरण करे। डॉ. पल्टा के पश्चात् विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने उपस्थित प्रतिभागियों को यूजीसी द्वारा राजपत्र प्रकाषित कर लागू किये गये नियम 2022 की बिन्दुवार जानकारी दी।

दूसरे तकनीकी सत्र में विवि की पीएचडी सेल प्रभारी, डॉ. प्रीता लाल ने पीएचडी थीसिस के संबंध में विभिन्न अध्यायों की विषय-वस्तु एवं उनके लेखन शैली तथा आंकड़ों के प्रदर्शन एवं सांख्यिकी विष्लेषण की विस्तार से जानकारी दी। विवि की पीएचडी सेल में कार्यरत डॉ. भावना पर्बत ने शोधार्थियों को शोधकेन्द्र में प्रवेष से लेकर पीएचडी डिग्री अवार्ड होने तक के प्रक्रिया की चरणबद्ध जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीएचडी वायवा से पूर्व शोधार्थियों द्वारा बनाये गये पावर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण को विवि के पीएचडी सेल से अनुमोदित कराना आवष्यक है।
 

 


अन्य पोस्ट