दुर्ग

टिकट मिलते ही वोरा निवास पर समर्थकों का जमावड़ा
19-Oct-2023 3:39 PM
टिकट मिलते ही वोरा निवास पर समर्थकों का जमावड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 19 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा चुनावों के लिए अपनी प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने बुधवार को अपनी दूसरी सूची में 53 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया।

इस सूची में दुर्ग शहर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता एवं वर्तमान विधायक अरुण वोरा को टिकट दिया गया है। अरूण वोरा दुर्ग विधानसभा से सातवीं बार चुनाव लड़ेंगे। पिछले 2 चुनाव जीतने के बाद वोरा लगातार तीसरे चुनाव जीतने के लिए पूरी तरीके से आश्वस्त है। उनका मुकाबला भाजपा के गजेंद्र यादव से होगा। इधर वोरा निवास सुबह से ही उनके समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा हैं। दुर्ग शहरवासियों ने निवास जाकर अरुण वोरा को प्रत्याशी घोषित होने पर बधाई दी। वोरा निवास पर जश्न चलता रहा, समर्थकों ने आतिशबाजिया एवं फूलो माला से अरुण वोरा का स्वागत कर उन्हें बधाई दी।

वोरा ने टिकट मिलने पर मल्लिकार्जुन खडगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, भूपेश बघेल, दीपक बैज, ताम्रध्वज साहू सहित कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट