दुर्ग

चुनावी ड्यूटी से नाम हटाने 4 सौ से अधिक आवेदन
18-Oct-2023 2:48 PM
चुनावी ड्यूटी से नाम हटाने  4 सौ से अधिक आवेदन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 अक्टूबर।
विधान सभा चुनाव में जिन लोगों की ड्यूटी लगाई गई है इनमें बहुत से लोग ड्यूटी से अलग करने शासकीय कार्यालयों के चक्कर काट रहे है। चुनाव ड्यूटी से नाम हटाने आवेदनों का अंबार लगा हुआ है। प्रतिदिन  2 सौ से अधिक आवेदन इस संबंध में संबंधित अधिकारी के कार्यालय प्राप्त हो रहे हैं जिला पंचायत कार्यालय में आवेदन करने वालों भीड़ देखी जा सकती है। अब जिला पंचायत सीईओ के समक्ष लगभग 4 सौ से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके है। 

जिला पंचायत कार्यलय में इन दिनों चुनाव ड्यूटी से पृथक करने का आवेदन हाथ में लिए कई अधिकारी कर्मनारियों को चक्कर काटते देखा जा सकता है। इनमें कई महिला कर्मचारी के साथ छोटे बच्चे भी होते हैं। बहुत से दिव्यांग कर्मचारी भी आ रहे हैं। मतदान दल गठन , प्रशिक्षण व अवकाश संबंधित दायित्व का कार्य देख रहे जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन इन सभी लोगों का आवेदन लेकर उनकी बाते सुन रहे हैं। 

पुराने चिकित्सकीय इलाज का भी दस्तावेज लेकर पहुंच रहे

आवेदन करने वाले अधिकारी -कर्मचारी विभिन्न प्रकार के कारण बताते हुए चुनाव ड्यूटी से पृथक करने की मांग कर रहे कई लोग अपने स्वास्थ्य गत कारणों का हवाला देते हुए वर्तमान में चल रहे इलाज संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत कर रहे हैं, तो कुछ पुराने चिकित्सकीय इलाज का भी दस्तावेज लेकर पहुंच रहे हैं। कुछ दिव्यांगता की वजह से दिक्कत बताए हैं। इसी प्रकार मेटरनिटी, बच्चों की देखरेख, डबल ड्यूटी , माता-पिता के देखभाल आदि अलग-अलग तरह के कारण बता कर चुनाव ड्यूटी से नाम हटाने की गुजारिश कर रहे हैं। 

कुछ लोग चुनाव ड्यूटी की मेडीकल बोर्ड के सर्टिफिकेट मंगा रहे। 

जानकारी के अनुसार जिन लोगों स्वास्थ्य गत कारणों का हवाला दिए है उन्हें जिला अस्पताल के मेडिकल बोर्ड से सर्टिफिकेट मंगाए जा रहे हैं मेडीकल बोर्ड के सर्टिफिकेट के आधार पर ही जिला पंचायत सोईओ ने ऐसे आवेदनों पर निर्णय लेने की बात कही है। 


अन्य पोस्ट