दुर्ग

जिला स्तर राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में विद्यार्थियों ने लिया बढ़-चढक़र हिस्सा, 113 प्रोजेक्ट हुए शामिल
17-Oct-2023 8:05 PM
जिला स्तर राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में विद्यार्थियों ने लिया बढ़-चढक़र हिस्सा, 113 प्रोजेक्ट हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर, 17 अक्टूबर। जि़ला राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में रायपुर के चारों विकासखंडों से लगभग 226 बाल वैज्ञानिक एवं 113 गाईड शिक्षकों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। कुल 113 प्रोजेक्ट परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया।

 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस - 2023 अंतर्गत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा चयनित मुख्य कथानक -स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारितंत्र को समझना एवं पाँच उपकथानक विषयों पर आधारित जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस- 2023 का आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी मिडियम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लालपुर रायपुर में हिमांशु भारतीय जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी ने बाल वैज्ञानिकों को विज्ञान के आधुनिक जीवन में नई तकनीक एवं अनुसंधान के बारे में सउदाहरण विस्तृत टिप्स दिए, साथ ही कहा-ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक खोज की प्रवृत्ति को बढ़ाने में सहायक होते हैं।

 कार्यक्रम की जिला समन्वयक रुचि सोनी ने बताया कि इस आयोजन में रायपुर जिले के चारों विकासखंडों से लगभग 226 बाल वैज्ञानिक एवं 113 गाईड शिक्षकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कुल 113 प्रोजेक्ट परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया। यह प्रतियोगिता दो वर्ग जूनियर (10 से 14 आयु वर्ग) एवं सीनियर (14 से 17 आयु वर्ग) में आयोजित की गई।

ये प्रतिभागी रहे विजेता

सीनियर वर्ग से शिखा देवांगन एवं  ईशा चौहान, रानी दुर्गावती शा. कन्या उ.मा.वि.मंदिर हसौद, मौर्य श्री सार्वा एवं कुसुम पाल, शा.उ.मा.वि. सिवनी. वि. खं. अभनपुर  धारणा एवं अभिनव तिवारी बी. पी. पुजारी उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शा.उ.मा.वि.रायपुर जबकि जूनियर वर्ग से आदित्री पटेरिया एवं कुभावना सिमौर ,सिद्वार्थ रामपुरिया एवं अथर्व अग्रवाल, रायपुर  ।

इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप से के. एस. पटले, जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा, इंदिरा गांधी, जिला समन्वयक, समग्र शिक्षा, निशा शर्मा, सहायक जिला समन्वयक, प्राचार्य, अंजुलता सारस्वत, एवं ममता  सिंग उपस्थित रहे। जि़ला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला स्तरीय गठित टीम एम. एन. सिंह, सोमा बनिकसेजेस खोरपा, माधुरी बोरेकर हाई स्कूल कोलर, कल्याणी पवार तोरला , कुमकुम झा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोंड, हेमन्त कुमार साहू सेजेस अभनपुर , अपर्णा तिवारी उ.मा.मंदिरहसौद एवं सेजेस लालपुर के प्राचार्य ए.एल.सारस्वत तथा उनका शाला परिवार एवं सभी निर्णायकों का सहयोग सराहनीय रहा।


अन्य पोस्ट