दुर्ग
सहकर्मी महिला को वीडियो फैलाने की धमकी देता था
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 17 अक्टूबर। पुरानी भिलाई थाना अंतर्गत ब्यूटी पार्लर के संचालक हितेश जैन ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए सहकर्मी महिला का शोषण किया और बाद में अपने दोस्त सीआईएसएफ जवान रंजीत सिंह को बतौर ग्राहक बना कर महिला के पास भेजा और उसने भी धमकाते हुए महिला से बलात्कार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ भिलाई तीन पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
पीडि़त महिला का आरोप है कि हितेश ने पार्लर में रंजीत को बुलाया और फस्र्ट फ्लोर पर रंजीत ने उसके साथ बलात्कार किया। हितेश और रंजीत ने महिला का वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए लगातार उसका शोषण किया है।
पुरानी भिलाई टीआई मनीष शर्मा ने बताया कि घटना 10 अक्टूबर की दोपहर लगभग एक बजे की है। महिला कलश ब्यूटी पार्लर में काम करती थी और आरोपी संचालक हितेश जैन उसे धमकी देकर बलात्कार करता रहा। डर की वजह से उसके खिलाफ शिकायत नहीं कर पा रही थी।
जब सीआईएसएफ के जवान को कस्टमर के तौर पर पार्लर में बुलाया और महिला को साड़ी दिखाने के बहाने भेजा। जब महिला कमरे में गई तो रंजीत ने उसे पकड़ लिया और कहा कि हितेश ने भेजा है। इसके बाद रंजीत ने उसके साथ रेप किया और फिर हितेश जैन ने स्वीकार किया कि उसी ने रंजीत को भेजा था।
रिपोर्ट में महिला ने बताया कि एक दिन वह अपने घर जा रही थी। उसी दौरान रंजीत गाड़ी से आया वीडियो वायरल करने की धमकी देकर गाड़ी में बैठा लिया और किराए के मकान में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।