दुर्ग
बाबा दरबार धनोरा में 166 मनोकामना ज्योत जले
16-Oct-2023 6:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 16 अक्टूबर। बाबा दरबार पावन धाम धनोरा में 166 मनोकामनाएं ज्योति भक्तों द्वारा प्रज्वलित किया गया है। दरबार के लक्ष्मण बाबा एवं पंडित विनय शर्मा द्वारा विधी विधान से पूजा पाठ करके घट स्थापना करके ज्योति प्रज्ज्वलित किया गया ।
इस बार दरबार में लंदन ,अमेरिका में रहने वाले भक्तो के साथ साथ , हरियाणा, दिल्ली ,उड़ीसा ,नागपुर महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश एवं राजनांदगांव रायपुर ,बालोद ,धमतरी दुर्ग जिले के भक्तों द्वारा मनोकामना ज्योत जलवाया गया है। शनिवार को रात्रि 7 बजे से जय मां चन्द्रहासनी सेवा एवं फाग परिवार कातलवाही धर्म नगरी डोंगरगढ़ के कलाकारों द्वारा माता सेवा एवं हर रोज रात्रि माता रानी की आरती के बाद गुलाब साहू एवं हेमंत तेली जस एवं भजन गायक के मंडली द्वारा माता की सेवा प्रतिदिन किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे