दुर्ग

संयुक्त मोर्चा की बैठक
16-Oct-2023 3:08 PM
संयुक्त मोर्चा की बैठक

दुर्ग, 16 अक्टूबर। रायपुर में छत्तीसगढ़ संयुक्त मोर्चा की बैठक पूर्व सांसद प्रकाश अंबेडकर के अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें आगामी छत्तीसगढ़ में होने वाले चुनाव हेतु प्रत्याशियों के संबंध में चर्चा हुई। इस बैठक में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को प्रत्याशी बनाने हेतु गहन मंथन हुआ। विधानसभा की पाटन, विधानसभा भिलाई विधानसभा वैशाली नगर विधानसभा रायपुर पश्चिम रायपुर दक्षिण, दुर्ग शहर,दुर्ग ग्रामीण, बेमेतरा, डोंगरगढ़ विधानसभा राजनांदगांव विधानसभा एवं कवर्धा विधानसभा, डोंडी लोहारा, गुंदरदेही, बेमेतरा, महासमुंद के प्रत्याशियों का चयन किया गया है। अन्य विधानसभा हेतु भी उम्मीदवारों को खड़ा करने हेतु विचार-विमर्श हुआ। इस बैठक में पिछड़ा समाज पार्टी यूनाइईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरधर मढ़रिया, बौद्ध समाज के अध्यक्ष सिद्धार्थ बोरकर सहित रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुखदेव वूमेन एंटी क्राइम मिशन के अध्यक्ष सुरेश साखरे  उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट