दुर्ग

सन प्राइवेट आईटीआई के कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 21 प्रशिक्षणार्थियों का चयन
16-Oct-2023 2:13 PM
सन प्राइवेट आईटीआई के कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 21 प्रशिक्षणार्थियों का चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 16 अक्टूबर। सन प्राइवेट आईटीआई चंदखुरी, दुर्ग (भारती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस) में प्रीमियर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, तेलंगाना और  अविशकरन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (मिवी), तेलंगाना के तत्वाधान में कैंपस  प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से कोपा, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, स्टेनो, वेल्डर और इलेक्ट्रोनिक मशीन व्यवसाय के आईटीआई उत्तीर्ण एवं अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया।

कंपनियों के अधिकारियों द्वारा सबसे पहले उपस्थित उम्मीदवारों को कंपनी का प्रोफाइल, भविष्य के निर्धारित लक्ष्यों और मौजूदा नियमों की जानकारी दी गई। इसके पश्चात् उम्मीदवारों  का  लिखित परीक्षा एवं मौखिक साक्षात्कार  के द्वारा मूल्यांकन किया गया। इस मूल्यांकन के आधार पर अलग-अलग व्यवसायों से  21 विद्यार्थियों का चयन हुआ उन्हें तत्काल जॉब ऑफर लेटर प्रदान किया गया। कंपनी ने विद्यार्थियों और कॉलेज द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर संस्था के संचालक सुशील चंद्राकर ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि भारती ग्रुप का पहला और  अहम लक्ष्य विद्यार्थियों को बढिय़ा और अंतरराष्ट्रीय शिक्षा के साथ-साथ बढिय़ा नौकरियों पर स्थापित करना है, और इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए भारती ग्रुप द्वारा समय समय पर कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाता है।

सह संचालक जय चंद्राकर ने चयनित विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्राचार्य विजय कुमार यदु ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। रजिस्ट्रार खिलेश कुमार गंजीर एवं प्लेसमेंट अधिकारी सुरेंद्र कुमार देवांगन ने सफल कैंपस प्लेसमेंट के लिए कंपनी के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के समस्त प्रशिक्षण अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा।


अन्य पोस्ट