दुर्ग

सहकारी समितियां धान उपार्जन के लिए आवश्यक तैयारी में जुटी
15-Oct-2023 4:08 PM
सहकारी समितियां धान उपार्जन के लिए आवश्यक तैयारी में जुटी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 अक्टूबर।
सहकारी समितियां धान उपार्जन के लिए आवश्यक तैयारी में जुट गई है। इस बर समितियों को सेल्फ एसेसमेंट पोर्टल से स्व घोषणा पत्र भरने के निर्देश दिए गए है समितियों द्वारा उपार्जन केन्द्रों में फड़ की सफाई कराई जा रही है।  स्वघोषणा पत्र के माध्यम इस बार समितियों को खरीदी केन्द्र का विवरण, आनाज की अपेक्षित खरीदी सहित विभिन्न प्रकार की जानकारी देना होगा कई किसानों ने अर्ली वैरायटी के धान की कटाई शुरू कर दी है। दीपावली त्योहार के पूर्व समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो जाने की संभावना इसके मद्देनजर समितियों में सभी आवश्यक व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा गया है कि समय रहते उपार्जन के लिए पर्याप्त जगह संरक्षित कर ली जाय साथ ही इस बार धान की खरीदी बायो मेट्रिक्स प्रणाली से होना है। इसके लिए आवश्यक उपकरणों के व्यवस्था करने के निर्देश समिति प्रबंधकों को दिए गए हैं नमी मापक यंत्र, ताल पत्री, कांटा बाट, ड्रेनेज आदि की व्यवस्था को लेकर भी दिशा निर्देश दिए गए हैं। 

धान खरीदी के लिए जगह की व्यवस्था बड़ी चुनौती

पिछले खरीफ सीजन में 15 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान खरीदी की गई थी, जिले खरीफ वर्ष 2022 -23 में 1 लाख4 हजार से अधिक किसानों से उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 45 लाख क्विंटल से ऊपर धान खरीदी हुई थी। इस बार सरकार के घोषणा के अनुरूप 20 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान खरीदी होती है तो उपार्जन केन्द्रों में इसके लिए समुचित व्यवस्था समितियों के लिए बड़ी चुनौती रहेगी
 


अन्य पोस्ट