दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 अक्टूबर। डेकोरेशन का सामान लेकर जा रही मालवाहक एवं टाटा एस वाहन के बीच गंजपारा दुर्ग पुष्प वाटिका के सामने टक्कर हो गई। इन दोनों वाहन में सवार कुछ लोगों को चोटे आई। दोनों पक्ष की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने धारा 279, 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।
पुलिस के मुताबिक प्रार्थी हेमलाल पटेल ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह गंजपारा दुर्ग के राकेश चक्रधारी के टेंट हाउस में काम करता है। 13 अक्टूबर की सुबह वह राकेश चक्रधारी के वाहन क्रमांक सीजी 05 एजे 2027 में बैठाकर अपने साथी महेंद्र ठाकरे, योगेश मेश्राम के साथ टेंट का सामान भरकर सिंधी कॉलोनी दुर्ग जाने के लिए निकला था। नदी रोड गंजपारा पुष्प वाटिका के पास पहुंचा था, उसी समय विपरीत दिशा से आ रही टाटा एस वाहन क्रमांक सीजी 07 सी पी 2851 के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए प्रार्थी की अशोक लीलैंड पिकअप को सामने से ठोकर मार दिया। इससे पीछे बैठे प्रार्थी एवं उसके साथी को चोटे आई।
इसी तरह दुर्गा मंदिर के पास जोन 3 खुर्सीपार निवासी धनपाल ठाकरे ने शिकायत दर्ज कराई कि वह 13 अक्टूबर को टाटा एस वाहन क्रमांक सीजी 07 सी पी 2851 से गोरख कुमार की गाय को इलाज करने के लिए छातागढ़ गौशाला जा रहा था। उसकी वहां में गोरख कुमार रजंती, अनिकेश चौधरी बैठे हुए थे। गंजपारा में शिवनाथ नदी रोड पर सामने से आ रही अशोक लीलैंड वाहन क्रमांक सीजी 05 एजे 2027 के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी गाड़ी को ठोकर मार दी। इससे गाड़ी में बैठे लोगों को चोटे आई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के बाद जांच प्रारंभ कर दी है।