दुर्ग

निष्पक्ष चुनाव करवाना मेरी पहली प्राथमिकता-रामगोपाल
15-Oct-2023 3:46 PM
निष्पक्ष चुनाव करवाना मेरी पहली प्राथमिकता-रामगोपाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 अक्टूबर।
जिले के नए पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग ने पदभार ग्रहण कर लिया है। शनिवार को उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के समय में मुझे दुर्ग जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेरा सबसे पहला उद्देश्य रहेगा शांत और निष्पक्ष रूप से चुनाव करवाना। जिले की व्यवस्था में और सुधार लाने तथा लोगों के मन में कानून के प्रति विश्वास जगाने का कार्य किया जाएगा।

जिले में पहली बार पदभार संभाल रहे पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग डीआईजी के पद पर रहकर रायगढ़, सक्ती और जशपुर जिले की कमान संभालते रहे है। उन्होंने बताया कि वे 2007 बेच के कैडर हैं। इससे पूर्व वे बीजापुर में एसडीओपी, गरियाबंद जिले में एसपी, वर्ष 2013 में कोरिया जिले में एसपी के पद पर, वर्ष 2014 में बालोद जिले में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इसके बाद पुलिस हेडक्वार्टर में रहे। 4 महीने वे एमडीसी गवर्नर के पद पर रहे। जुलाई 2015  से सीबीआई में लंबे समय तक सेवा दी। इसके बाद 2022 में हेडक्वार्टर में रहे। अब मुझे दुर्ग जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेरी कोशिश रहेगी की सामने जो चुनाव आया उसमें निष्पक्ष रूप से कार्य करते व्यवस्था बनाई जाए। 

उन्होंने कहा कि वह पहली बार दूर्ग जिले की कमान संभाल रहे हैं। यह वीआईपी जिला है और यहां पर जिम्मेदारी संभालते हुए एक समुचित व्यवस्था बनाए रखना चुनौती पूर्ण कार्य है। सी गर्ग ने कहा कि अच्छे विधानसभा क्षेत्र की व्यवस्था चुनाव के समय संभालना है क्षेत्र में लगभग 1400 मतदान केंद्र रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए बाहर से फोर्स आएगी, उसको ठहराने की व्यवस्था करने , जिले में शांति व निष्पक्ष रूप से चुनाव कराने को लेकर अधीनस्थ अधिकारियों के साथ प्लानिंग की गई है।

 


अन्य पोस्ट