दुर्ग

फैंसी ड्रेस स्पर्धा में बच्चों ने लिया बढ़-चढक़र हिस्सा
14-Oct-2023 8:38 PM
फैंसी ड्रेस स्पर्धा में बच्चों ने लिया बढ़-चढक़र हिस्सा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लवन, 14 अक्टूबर। नगर पंचायत लवन के सन्त थॉमस उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साह से हिस्सा लिया।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को एक अलग रूप में प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला, जिसमें बच्चों ने सेना, पुलिस, डॉक्टर, परी, गुडिय़ा, वैज्ञानिक सहित अनेक वेषभूषा में प्रस्तुति देकर सबको आकर्षित किये।

बच्चों को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए संत थॉमस विद्यालय के प्राचार्य एस के साह,  शिक्षक शिक्षिकाओ में उत्तम बंजारे, जागेश्वर निराला, रामकुमार रजक,छत राम वर्मा केशव साहू,  रीता पाण्डेय, सविता काले, ज्योति घृतलहरे, ज्योति मिस सहित समस्त स्टॉफ का सराहनीय एवं उत्कृष्ट योगदान रहा।


अन्य पोस्ट