दुर्ग

शादी का झांसा दे युवती से रेप, आरोपी भेजा गया जेल
14-Oct-2023 3:18 PM
शादी का झांसा दे युवती से रेप, आरोपी भेजा गया जेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 14 अक्टूबर। युवती के साथ जान पहचान बढ़ाने एवं दोस्ती करने के बाद उसका शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पदमनाभपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है । आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल दाखिला किया गया है। पीडि़ता की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 376 (2)( एन), 376,506 के तहत अपराध दर्ज किया गया था।

पद्मनाभपुर थाना प्रभारी अनिल साहू ने बताया कि ग्राम धनोरा निवासी 25 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि ग्राम धनोरा निवासी नीलकंठ साहू 22 वर्ष के साथ उसकी जान पहचान थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई । आरोपी ने उसे शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ 20 फरवरी से 15 मई 2023 के बीच कई बार शारीरिक संबंध बनाया।

 

जब पीडि़ता ने उससे शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने इंकार जान से मारने की धमकी दी थी। परेशान होकर पीडि़ता ने इसकी शिकायत थाना में की थी।


अन्य पोस्ट