दुर्ग
पटाखा व्यापारियों की बैठक लेकर सीएसपी ने दिए निर्देश
14-Oct-2023 3:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 14 अक्टूबर। नगर पुलिस अधीक्षक मणीशंकर चंद्रा ने पटाखा व्यापारियों की शुक्रवार को बैठक ली और ली सभी मानक व मापदंड को मानने के लिए दिशा निर्देश दिये। त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए दुर्ग सीएसपी ने फटाका व्यापारियों की बैठक ली।
बैठक में मौजूद व्यापारियों को सीएसपी ने सुरक्षा से संबंधित दिशा निर्देश दिए, वही अवैध रूप से पटाखे बेचते पाए जाने पर वैधानिक रूप से कार्यवाही किए जाने की चेतावनी दी।
दुर्ग सीएसपी ने सभी पटाखा व्यापारियों को आचार संहिता नियम के साथ साथ सभी मानक व मापदंड को मानने हेतु दिशा निर्देश दिए गए, आने वाले चुनाव से संबंधित जानकारियां दी और कहा कि सभी अपने दुकानों के सामने सेफ्टी का विशेष रूप से ख्याल रखें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे