दुर्ग
सब्जी मंडी के पीछे बिक रही थी शराब, पुलिस ने घेराबंदी कर एक को पकड़ा, 90 पौवा जब्त
13-Oct-2023 10:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 13 अक्टूबर। भिलाई के सुपेला में सब्जी मंडी के पीछे शराब बिक रही थी। पुलिस के पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 90 पौवा गोवा व्हिस्की जब्त की है।
आज मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि लक्ष्मी नगर सब्जी मार्केट के पीछे मैदान में अवैध रूप से शराब ब्रिकी हो रही है। सूचना बाद सुपेला पुलिस टीम चारों ओर से घेराबंदी कर मौके पर पहुंची और एक संदेही को धरदबोचा। पुलिस को देख मैदान में जमा लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर उधर भागने लगे। एक संदेही हाथ आया, जिसके पास बक्से में शराब थी। थाना लाकर पूछताछ करने पर उसकी पहचान सुमित भोई निवासी बांसपारा वार्ड 28 मोहन नगर दुर्ग के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से दो बक्से में कुल 90 पौवा गोवा व्हीस्की शराब जब्त की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे