दुर्ग

सम्पत्ति विरूपण के तहत कार्रवाई में आई तेजी
13-Oct-2023 3:48 PM
सम्पत्ति विरूपण के तहत कार्रवाई में आई तेजी

दुर्ग, 13 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 की घोषणा 09 अक्टूबर 2023 को होने उपरांत संपूर्ण जिले मे आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है। दुर्ग जिले के सभी 6 विधानसभा एवं 2 आंशिक विधानसभा क्षेत्रों मे छ0ग0 संपत्ति विरूपण अधिनियम 1994 अंतर्गत 12 अक्टूबर 2023 तक जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों एवं सार्वाजनिक स्थानों पर संपत्ति विरूपण की कार्रवाई की गयी है।

कार्रवाई के दौरान समस्त नगरीय निकाय, जनपद एवं विभिन्न विभागों द्वारा कार्रवाई करते हुए जिले में 12 अक्टूबर 2023 सार्वजनिक स्थानों से कुल 23856 एवं निजी स्थानों से कुल 10322 दीवाल लेखन, पोस्टर, बैनर एवं अन्य संपत्ति विरूपण की कार्रवाई की गयी है। जिले में संपत्ति विरूपण से संबंधित शिकायत के लिये शिकायत हेल्प लाईन नंबर 1950 में या व्हाट्सएप के माध्यम से किया जा सकता है।


अन्य पोस्ट