दुर्ग
दुर्ग, 13 अक्टूबर। अति प्राचीन सिद्ध पीठ श्री किल्ला मंदिर में स्वयं भू हनुमान जी ने दो वर्ष पूर्व पितृ पक्ष के दुवास तिथि में चोला छोड़ कर दुनिया को धर्म और आस्था का पाठ पढ़ाया।उसी दिन के स्मरण में बुधवार और गुरुवार को हनुमान जी का प्राकट्य दिवस धूमधाम से मनाया गया। 11 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से एक दिवसीय राम धूनी के आयोजन की शुरवात हुई, जिसमे दुर्ग शहर और तमेर पारा के भक्त गण बहुत संख्या में उपस्थित हुए। 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे के पश्चात हनुमान जी का अभिषेक , पूजन हवन और पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया। इसके पश्चात श्री किल्ला मंदिर में कुंवार नवरात्रि की तैयारी भी जोर शोर से चल रही है। इतने धार्मिक आयोजन श्री किल्ला मंदिर की पहचान बनती जा रही। श्री किल्ला मंदिर लोक न्यास के सहसचिव द्रोण ताम्रकार ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में शंकर लाल ताम्रकार, सुदर्शन महलवार, चंद्रदीप, लक्ष्मी नाथ आदि ने हिस्सा लिया है।