दुर्ग

सरकारी स्कूल में चुनाव प्रचार विधायक वोरा को थमाया नोटिस
13-Oct-2023 3:27 PM
सरकारी स्कूल में चुनाव प्रचार विधायक वोरा  को थमाया नोटिस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 13 अक्टूबर।
विधायक अरुण वोरा को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नोटिस जारी किया गया है, उनके खिलाफ आचार संहिता के दौरान शासकीय स्कूल में जाकर प्रचार करने की गंभीर शिकायत मिली है, जहां उन्होंने स्कूली बच्चों को उनके माता-पिता से वोट कराने की अपील की है। 

जानकारी के अनुसार शिकायत के बाद लगातार अधिकारियों की टीम स्कूल पहुंच रही मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी ने जांच लिए टीम गठित की है टीम जांच के बाद जिला निर्वाचन को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली है कि विधायक अरुण वोरा ने शासकीय स्कूल में जाकर बच्चों को बोला है कि अगर उन्हें वोट मिलेगा तो स्कूल के लिए और अच्छा बनाने काम करेंगे अपने (बच्चे) माता-पिता से बोले कि वे मुझे वोट करें जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया की मामले की जांच के लिए टीम बनाई गई है, जो बुधवार से ही जांच कर रही है टीम कल स्कूल गई थी। आज भी स्कूल जाकर मामले में बच्चों एवं टीचर्स से बयान लिए है। मामले में विधायक अरुण वोरा को भी नोटिस जारी कर उन्हें अपना पक्ष रखने कहा गया है। 
 


अन्य पोस्ट