दुर्ग

चुनाव आयोग का एक्शन, एसपी व एडिशनल एसपी प्रभाव से मुक्त
12-Oct-2023 4:37 PM
चुनाव आयोग का एक्शन, एसपी व एडिशनल एसपी प्रभाव से मुक्त

दुर्ग, 12 अक्टूबर। विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग एक्शन मोड पर नजर आ रही है। चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चुनाव कार्यो में दिलचस्पी न लेने वाले छत्तीसगढ़ के दो कलेक्टर, तीन पुलिस अधीक्षक, एवं दो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को प्रभाव से मुक्त कर दिया है। दुर्ग जिले के एसपी शलभ कुमार सिन्हा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव को प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है, और उन्हें तुरंत अपने कनिष्ठ अधिकारी को प्रभार सौंपने कहा गया है।


अन्य पोस्ट