दुर्ग

सडक़ पार कर रहे वृद्ध को बाईक की ठोकर
12-Oct-2023 4:36 PM
सडक़ पार कर रहे वृद्ध को बाईक की ठोकर

जुर्म दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 12 अक्टूबर। पदुम नगर भिलाई-3 में पैदल सडक़ क्रास कर रहे वृद्ध को मोटर सायकल चालक ने ठोकर मारी और वाहन समेत फरार हो गया है। ठोकर से वृद्ध के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई है। घायल को भिलाई-3 अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर अस्पताल भेज  दिया गया। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जल संसाधन विभाग दुर्ग में सब इंजीनियर महेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार की सुबह करीबन 10.30 बजे अपने पिता पुनीत राम ठाकुर को स्कूटी से स्टेट बैंक पदुमनगर भिलाई-3 ले जा रहा था। पदुमनगर गेट के पास उन्हें स्कूटी से उतारा और पैदल रोडक्रास करके एसबीआई शाखा जाने के दौरान रोड क्रास करते समय दुर्ग की ओर से आ रही अज्ञात मोटर सायकल के चालक ने ठोकर मारकर घायल कर दिया।

घायल पुनीत राम को उपचार के लिए सनसाईन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। वहां दुर्घटना के दौरान प्रत्यक्षदर्शियों से पता चला कि उक्त मोटर सायकल का चालक अजय सिंह है। घायल पुनीत को उपचार के लिए एमएमआई नारायणा अस्पताल रायपुर ले गये हैं।

पुरानी भिलाई पुलिस ने घायल के बेटे महेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट पर धारा 279 व 337 के तहत आरोपी बाइक चालक  अजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट