दुर्ग

आदर्श आचार संहिता लागू होते ही 45 गए जेल
12-Oct-2023 4:35 PM
 आदर्श आचार संहिता लागू होते ही 45 गए जेल

दुर्ग पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर कसा शिकंजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 12 अक्टूबर।  आचार संहिता लगने के प्रथम दिवस शहर के सभी थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर आम्र्स एक्ट सहित प्रतिबंधात्मक कार्रवाई एवं वारंटी अभियान चलाया। जिसमें आम्र्स एक्ट में  6 कार्यवाही धारा 151 जाफो. में 30, धारा 107, 116 जाफो. में 45 आरोपियों को गिरफ्तार का जेल भेजा गया, उनके साथ ही स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों पर भी कार्रवाई की गई है एवं आबकारी एक्ट, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी लगातार कार्रवाई तेज की गई है।

इसके अलावा लगातार शस्त्रों को थाना में जमा करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके तहत 50 फीसदी से अधिक शस्त्र अभी तक थानों में जमा कर दिए गए हैं। दुर्ग पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा, जिसके तहत गुंडे, बदमाशों, अवैध मादक पदार्थों की शिकायत वाले एवं चुनावी माहौल खराब करने वालों पर, पुलिस की अलग से टीम गठित की गई है।


अन्य पोस्ट