दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 अक्टूबर। रोड के किनारे टहल रही महिला को ई -स्कूटी चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पीछे से ठोकर मार दी। घायल महिला को रायपुर अस्पताल ले जाकर इलाज के लिए भर्ती किया गया।
घायल महिला के पुत्र की शिकायत पर पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी मुकेश कुमार प्रधान निवासी गणपति विहार कॉलोनी बोरसी आईडीएफसी बैंक उतई में कार्यरत है। 30 सितंबर को उसकी मम्मी तारादेवी प्रधान घर के बाजू स्थित रोड में टहल रही थी, तभी शाम लगभग 6 बजे पीछे से बैटरी वाली स्कूटी वाहन क्रमांक सीजी 04 एनएक्स 6024 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए तारा देवी को पीछे से ठोकर मार दी। इससे तारा देवी के दोनों पैर, सिर आदि में चोटे आई। उसे इलाज के लिए रायपुर में भर्ती किया गया। इलाज करने के बाद प्रार्थी ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।