दुर्ग
उतई, 12 अक्टूबर। बाबा दरबार पावन धाम धनोरा में कुंवार नवरात्रि पर्व की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। शनिवार 14 अक्टूबर को बिरही, 15 अक्टूबर को सुबह 11 बजे दरबार के लक्ष्मण बाबा एवं पं. विनय शर्मा के द्वारा विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कर घट स्थापना कर ज्योत जलाया जाएगा। गुरुवार 19 अक्टूबर को रात्रि 8 बजे पंचमी माता श्रृंगार एवं कलश चढ़ाया जाएगा, रविवार 22 अक्टूबर को शाम 4 बजे अष्टमी हवन होगा एवं 23 अक्टूबर सोमवार को शाम 4 बजे ज्योति विसर्जन शोभायात्रा गली भ्रमण करते हुए शीतला तालाब पहुंचेगी, जहां पर विसर्जन होगा एवं प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक माता सेवा गुलाब साहू एवं हेमंत तेली भजन गायक एवं जस गीत गायक के द्वारा किया जाएगा, जिसकी तैयारी में जुटे हुए हैं। दरबार के नंद पंडा राजू यादव, विनोद साहू, मनोज पटेल, गज्जू रायपुरीया, बबलू साहू, जीवराखन ठेकेदार ,भोलू साहू, चीन्टू साहू, गुलाब साहू, मनसुखा साहू, कुंज लाल साहू ,एम लाल देवांगन, कल्याण देवांगन ,दिनेश साहू ,ओमकार साहू, तोमन गजपाल ,दानू साहू, योगेश साहू ,उमेश साहू, डॉ धनेशवर साहू मारियल साहू ,गुमान, टीकम साहू, रुपलाल साहू ,चेतन साहू, वासुदेव सपरे ,उपसरपंच कुणाल साहू ,संदीप सेन ,हरीश रैकवार, बाबू लाल साहू ,ठेकेदार चीन्टू साहू, भोलू साहू तैयारी में जुटे हुए हैं। इसकी जानकारी दरबार प्रतिनिधि चंद्रकांत कोसरे एवं कुंज लाल साहू ने दी।