दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 अक्टूबर। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग (छ.ग.) के प्राणीशास्त्र विभाग के द्वारा (एक्सप्लोरेशन एण्ड रिस्टोसरेशन) पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी की संयोजक प्राणी शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. उषा साहू एवं आयोजन सचिव, डॉ. संजू सिन्हा एवं डॉ. अलका मिश्रा थे। संगोष्ठी का मुख्य उद्देष्य छत्तीसगढ़ राज्य में उपलब्ध आद्र भूमि की स्थिति तथा उनके संरक्षण के संबंध में जनजागरूकता उत्पन्न करना एवं प्रदेष में संभावित रामसर साईट्स घोषित कराने की दिषा में कार्य करना था।
इस संगोष्ठी का उद्घाटन डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी, अपर संचालक, क्षेत्रीय कार्यालय, दुर्ग संभाग, दुर्ग के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। औपचारिक उद्घाटन में अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एन. सिंह ने विष्व में वेटलैण्ड्स की स्थिति, वेटलैण्ड्स का महत्व, वैटलैण्ड्स के लिए हानिकारक कारकों तथा इनकी सुरक्षा की आवष्यकताओं पर प्रकाष डाला। पश्चात् की-नोट स्पीकर प्रोफेसर एम.एल. नायक ने अपने उद्बोधन में आद्र भूमि से संबंधित सभी आयामों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने वेटलैण्ड्स के प्रकार, रामसर कन्वेशन, रामसर साईट्स के क्रायटेरिया की-स्टोन प्रजाति के साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य में संभावित रामसर साईट्स इको सिस्टम सर्विसेस को बहुत ही रोचक तरीके से समझाया।
प्रथम तकनीकी सत्र में अहमदाबाद के डॉ. केतन टाटू ने वेटलैण्ड के बारे में बहुत ही बेसिक जानकारियां प्रतिभागियों को दी। इसके पश्चात् कोयमबटूर के डॉ. गोल्डिन क्वार्डोस ने वेटलैण्ड के संरक्षण हेतु भारत सरकार एवं राज्य सरकारों के द्वारा किए जाने वाले प्रयासों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने भारत सरकार के अमृत धरोहर एवं मिष्ठी योजना के बारे में बताया। इसके पश्चात् शोध विद्यार्थियों के द्वारा शोध पत्र प्रस्तुत किए गए।
द्वितीय तकनीकी सत्र में नागपुर के श्री राहुल सतपुते ने धार्मिक क्रियाकलापों जैसे मूर्ति विसर्जन, फूल एवं अन्य पूजन सामग्री विसर्जन के कारण पानी के प्रदूषण को रोकने के लिए अनेक उपाय बताये, जिसमें धूप अगरबती बनाना, अर्थ आवर्स मनाना तथा जलीय सिस्टम की मिट्टी का पुन: उपयोग करना प्रमुख है। पंडित रविशंकर शुक्ल विवि, रायपुर के डॉ. अशोक प्रधान ने वेटलैण्ड कर्नर्वेशन में आदिवासियों जनजातियों के पारंपरिक ज्ञान की भूमिका पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने यह बताया कि जनजातियों के विकास एवं उत्थान में वेटलैण्ड्स का क्या महत्व होता है। इसके पश्चात शोधार्थियों द्वारा शोध पत्र प्रस्तुत किए गए।
दूसरे दिन तृतीय तकनीकी सत्र में छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के वैज्ञानिक डॉ. प्रशांत कविश्वर ने सैटेलाइट इमेजरी के उपयोग से राज्य के सभी वैटलैण्ड्स की मैपिंग पर जानकारी दी। उन्होंने वैटलैण्ड् कोडिंग सिस्टम, लोकेशन तथा क्षेत्र सांख्यिकी एवं मैपिंग स्केल से संबंधित विद्यार्थियों के जिज्ञासाओं का बहुत ही मनोरंजक तरीके से समाधान किया।
इसके पश्चात् इंदौर, मध्यप्रदेष के डॉ. युवराज अर्जुन षिंडे ने मौसम परिवर्तन का वैटलैण्ड्स के उपर पडऩे वाले प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने ने बदलते मौसम के कारण ग्लेषियर्स के टूटने एवं उससे उत्पन्न होने वाले आपदाओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इसके पश्चात् विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए शोधार्थियों ने अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया।
चतुर्थ एवं अंतिम सत्र में डॉ. गोल्डिन ने समुद्री तटीय इलाकों में पाये जाने वाले मैंगू्रव्स पर बहुत ही उत्कृष्ट व्याख्यान दिया। इसके पश्चात् प्रोफेसर एम.एल. नायक ने छत्तीसगढ़ के वैटलैण्ड्स में पाये जाने वाले जीव जंतुओं पर आकर्षक फोटोग्राफस के साथ अपना व्याख्यान दिया। इस सत्र के अंत में शोध विद्यार्थियों एवं स्नाकोत्तर विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य जैव विविधता बोर्ड के मेेंबर सेक्रेटरी डॉ. प्रभात मिश्रा थे। उन्होंने अपने व्याख्यान में छत्तीसगढ़ के जलीय धरोहरों को सहजने एवं संरक्षित करने की अपील सभी से की। उन्होंने बताया कि मानव प्रजाति का विकास सनातन काल से किसी न किसी नदी या जलीय तंत्र के आसपास ही होता रहा है। इसीलिए हमें अगर सतत् रूप से उन्नति करना है, तो अपने इन जलीय घरोहरों को स्वच्छ एवं पवित्र रखना आवश्यक है।
इस संगोष्ठी में महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड एवं छत्तीसगढ़ के लगभग 180 प्रतिभागियों ने भाग लिया। संगोष्ठी में मौखिक शोध पत्र प्रस्तुतिकरण एवं पोस्टर प्रस्तुतिकरण के लिए उत्कृष्ट शोधपत्र एवं पोस्टर को अलग-अलग प्रथम एवं द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। संगोष्ठी के सफल आयोजन में प्राणी शास्त्र विभाग के डॉ. दिव्या मिंज, डॉ. नीरू अग्रवाल, डॉ. मौसमी डे, कु. प्रीति चन्द्राकर, कु. ज्योति देवांगन, श्री गोपाल राम, चमेली साहू, छोटेलाल एवं सभी स्नातकोत्तर विद्यार्थियों का सक्रिय सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दिव्या मिंज ने दिया।