दुर्ग

भारती विवि में ‘एंग्जायटी: कारण-निवारण’ विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता
11-Oct-2023 4:09 PM
भारती विवि में ‘एंग्जायटी: कारण-निवारण’ विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 अक्टूबर।
भारती विवि दुर्ग के फूड एंड न्यूट्रिशन और जुलॉजी विभाग के तत्वाधान में वल्र्ड मेंटल हेल्थ डे के अवसर पर ‘एंग्जायटी: कारण और निवारण’ विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने एग्ंजायटी क्या होती है, एंग्जायटी से होने वाली परेशानी, स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य पर यह किस प्रकार से गंभीर प्रभाव डालता है इत्यादि विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए निबंध लिखा। 

आरंभ में फूड एंड न्यूट्रिशन विभाग की विभागाध्यक्ष सपना पाण्डे ने बताया कि एंग्जायटी तो हर किसी को होती है परन्तु इसे बीमारी के तौर पर पहचानना मुश्किल है। अगर कोई विशेष नकारात्मक विचार या परेशानी बहुत लंबे वक्त तक बनी रहे और उससे आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पडऩे लगे तो ये वाकई खतरनाक है। 

इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को यह बताना था कि एंग्जायटी इंसान के लिए घातक है। यह मस्तिष्क को चोट देने के साथ ही शरीर को भी नुकसान पहुंचाती है। दौड़-भाग भरी जिन्दगी में हम लोगों की जीवन शैली ऐसी हो गई है जिसमें एंग्जायटी का होना बहुत आम बात है। रिश्तों में विश्वास की कमी, एक दूसरे से आगे निकलने की दौड़, असुरक्षित महसूस करना, लड़ाई-झगड़ा, गलत व्यवहार, अनियमितता, समाज से दूर रहना, अपनी ही जिंदगी में लीन रहना यह सब बेचैनी के कारण हैं। 

निर्णायक मंडल में बॉटनी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. चांदनी अफसाना एवं बायोटेक विभाग की गरिमा मंदसौर शामिल थीं। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मोनिका एमएससी जूलॉजी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान पर मधु पटेल एमएससी फूड एंड न्यूट्रिशन प्रथम सेमेस्टर और तृतीय स्थान पर आकांक्षा भांडेकर एमएससी जूलॉजी प्रथम सेमेस्टर रहीं। 

इस अवसर पर विवि के बॉटनी विभाग की डॉक्टर चांदनी अफसाना जूलॉजी विभाग से लीलम और फूड एंड न्यूट्रिशन विभाग से विभागाध्यक्ष सपना पांडे सहित विज्ञान संकाय के सभी प्राध्यापिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र और छात्राएं उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट