दुर्ग

किसानों ने ज्ञापन सौंपकर बीमा क्लेम की राशि दिलाने मांग की
11-Oct-2023 3:08 PM
किसानों ने ज्ञापन सौंपकर बीमा  क्लेम की राशि दिलाने मांग की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 11 अक्टूबर। फसल खराब होने के बावजूद ग्राम बोड़ेगांव के चना उत्पादक किसानों को बीमा दावा की राशि नहीं मिली है। प्रभावित किसानों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बीमा क्लेम की राशि दिलाने मांग की है।

फसल बीमा योजनांतर्गत रबी वर्ष 2022 23 में जिले 23 हजार 816 किसान लाभान्वित हुए थे, जिन्हें बीमा दावा के रूप में 34 करोड़ 40 लाख10 हजार रुपए की राशि मिली थी।

ज्ञापन सौंपने वाले किसानों का कहना है कि ग्राम बोड़ेगांव तह.व जिला दुर्ग के कृषकों का शासन के प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा सह. समिति के माध्यम से किया गया था विगत वर्ष रबी सीजन में उनके गांव सहित आसपास के गांवों का भी चना -गेहूं की फसल बर्बाद हो गया था मगर उनके ग्राम के किसानों को बर्बाद होने के बाद भी प्रधान मंत्री फसल बीमा क्लेम की  बीमा कम्पनी को सही जानकारी नही भेजने के कारण नही मिली है। किन्तु आज तक जानकारी नहीं भेजा गया है। उन्होंने बीमा क्लेम की राशि नहीं मिलने पर चक्का जाम जैसे उग्र आन्दोलन किए जाने की चेतावनी दी है ज्ञापन सौंपने वालों में रवि ताम्रकार, तिहारू राम, बेनलाल, पूनम चंद , संजय सहित अनेक किसान शामिल है।


अन्य पोस्ट