दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 10 अक्टूबर। पद्मनाभपुर दुर्ग निवासी इलेक्ट्रिक विकिल्स के डायरेक्टर श्री संतोष यादव ने आज अपने देहदान की घोषणा कर वसीयत नव दृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया, जितेंद्र हासवानी, मंगल अग्रवाल, राजेश पारख को सौंपी।
संतोष यादव की पत्नी कविता यादव एवं पुत्र प्रथमेश यादव ने देहदान इस वसीयत के साक्षी बने। श्री संतोष यादव ने कहा इस दुनिया से जाने के बाद भी यदि उनके माध्यम से लोगों का भला होता है तो उनका जीवन सार्थक हो जाएगा।
नव दृष्टि फाउंडेशन के सदस्य जितेंद्र हासवानी ने कहा संतोष यादव उनके मित्र हैं एवं नव दृष्टि फाउंडेशन के कार्यों से प्रभावित हैं। वह काफी दिनों से देहदान का संकल्प लेना चाहते थे, और आज हमारी संस्था के सदस्यों ने उनके देहदान की औपचारिकता पूर्ण की उनके देहदान की घोषणा से उनके मित्र मंडली एवं व्यापार जगत में सन्देश जाएगा व लोग देहदान हेतु जागरूक होंगे।
संतोष यादव की पत्नी कविता यादव ने कहा, आज उन्हें अपने पति के निर्णय पर गर्व हो रहा है एवं भविष्य में हमारा परिवार पति के निर्णय से प्रेरणा लेगा व समाज के हित में कार्य जारी रहेगा।
नव दृष्टि फाउंडेशन के सदस्य राजेश पारख ने श्री जैन के निर्णय की सराहना की एवं का हमारी संस्था नव दृष्टि फाउंडेशन के प्रयास से अब लोगों में नेत्रदान व् देहदान हेतु जागरूकता बढ़ रही है एवं लगातार लोग स्वस्फ़ूर्त देहदान व नेत्रदान की घोषणा कर रहे हैं।
नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य जितेंद्र कारिया ने कहा हमारी संस्था लगातार लोगों को नेत्रदान, देहदान व रक्तदान हेतु जागरूक कर रही है, जिसके सुखद परिणाम आ रहे हैं। भविष्य में यदि कोई देहदान व नेत्रदान पर कोई जानकारी चाहता है, तो हमारे सदस्यों से सम्पर्क करे या 9827190500 /9826156000 नंबर पर फोन कर जानकारी ले सकता है।
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई, रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, मंगल अग्रवाल, किरण भंडारी, उज्जवल पींचा, सत्येंद्र राजपूत, सुरेश जैन, राजेश पारख, पीयूष मालवीय, विकास जायसवाल, मुकेश राठी, प्रभु दयाल उजाला, जितेंद्र कारिया, प्रमोद बाघ, सपन जैन, यतीन्द्र चावड़ा, बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख, सूरज साहू, मोहित अग्रवाल, चेतन जैन, दयाराम टांक ने संतोष यादव देहदान के निर्णय हेतु साधुवाद दिया।