दुर्ग

ट्रेलर ने मारी ठोकर, बाल-बाल बचा स्कार्पियो चालक
10-Oct-2023 3:06 PM
ट्रेलर ने मारी ठोकर, बाल-बाल बचा स्कार्पियो चालक

भिलाई नगर, 10 अक्टूबर। बीती दोपहर खुर्सीपार गेट पर तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए पीछे से स्कार्पियो को ठोकर मार एक ट्रेलर चालक निकल भागा है। हालांकि इस हादसे में स्कार्पियो चालक को चोट नहीं आई, लेकिन उसका वाहन बाएं तरफ से क्षतिग्रस्त हो गया है। खुर्सीपार पुलिस ने धारा 279 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

 कल दोपहर सांई मंगलम भवन के पास चरोदा बस्ती निवासी देवराज कोसरे (35 वर्ष) भिलाई-3 से अपनी स्कार्पियो वाहन क्रमांक सीजी 04 केपी 0023 से सेक्टर एरिया भिलाई जा रहा था, तभी रेल्वे क्रासिंग खुर्सीपार गेट के पास पीछे से आ रहे ट्रेलर क्रमांक सीजी 07 बीडब्ल्यू 6487 के चालक ने तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाते  स्कार्पियो को बायें साईड से ठोकर मार दिया। इस हादसे में देवराज बाल बाल बचा लेकिन उसका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है।
 


अन्य पोस्ट