दुर्ग

हेमचंद विवि में पुर्नमूल्यांकन एवं पुर्नगणना के परिणाम जारी
10-Oct-2023 2:44 PM
हेमचंद विवि में पुर्नमूल्यांकन एवं पुर्नगणना के परिणाम जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 10 अक्टूबर।
हेमचंद यादव विवि, दुर्ग वार्षिक परीक्षा 2023 से संबंधित स्नातक कक्षाओं के पुर्नमूल्यांकन एवं पुर्नगणना के लगभग सभी परिणाम घोषित कर दिये गये है।

इन परिणामों के फलस्वरूप यदि कोई विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित होते हैं तो वें परिणाम घोषित होने की 10 दिवस के अंदर संबंधित महाविद्यालय में स्नातक द्वितीय अथवा स्नातक तृतीय कक्षा में नियमित प्रवेश ले सकते है। इस संबंध में विवि द्वारा आज अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह जानकारी देते हुए विवि के कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप तथा परीक्षा उपकुलसचिव, डॉ. राजमणि पटेल ने बताया कि इसी प्रकार उच्च षिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के आदेषानुसार जिन विद्यार्थियों को दो विषय में पूरक की पात्रता प्राप्त हुई है, वें विद्यार्थी भी 13 अक्टूबर 2023 तक संबंधित महाविद्यालय में अस्थायी रूप से प्रवेश ले सकते हैं।

कुलसचिव, भूपेन्द्र कुलदीप ने बताया कि अब चुंकि चुनाव आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश में चुनाव की तिथि की घोषणा की जा चुकी है अत: विवि की पूरक परीक्षाओं के आयोजन संबंधी परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण एवं तिथियों में भी संशोधन की प्रक्रिया जारी  है। विवि प्रशासन अगामी एक-दो दिनोंं में पूरक परीक्षा के केन्द्रों की सूची जारी करेगा। इस संबंध में विवि की कुलपति प्राचार्यों की बैठक लेकर तय करेंगी। विद्यार्थी इस बात का ध्यान रखे कि उनके परीक्षा प्रवेश पत्र पर जो परीक्षा केन्द्र अंकित होगा उसी केन्द्र पर उन्हें परीक्षा देनी होगी।
परीक्षा उपकुलसचिव, डॉ. राजमणि पटेल के अनुसार 10 अक्टूबर पूरक परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि है अत: पूरक की पात्रता प्राप्त प्रत्येक विद्यार्थी को निर्धारित तिथि के पूर्व अपना ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर देना चाहिए। आज तक विवि के पोर्टल पर पूरक परीक्षा से संबंधित 29710 ऑनलाईन आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
 


अन्य पोस्ट