दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 10 अक्टूबर। प्रिज्म पब्लिक स्कूल में कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमे विभिन्न निजी एवं शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया एवं अपनी कला का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य प्रीतिबाला साहू, स्वामी आत्मानंद स्कूल पतोरा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस प्रदर्शनी में दीपशिखा विद्यालय, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल महकाकला, मोरिद, सोमनी, डुंडेरा, पतोरा, पहंडोर,आर.के. पब्लिक स्कूल जमगांव,गनियारी आदि विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर ज्ञान प्राप्त किया साथ ही उनके शिक्षकगण उन्हें विभिन्न प्रदर्शनी के विषय में जानकारी प्रदान की।
अंत में विशिष्ट प्रदर्शनी की घोषणा की गई, जिसमें विज्ञान प्रदर्शनी दीपशिखा विद्यालय कक्षा 10वीं के छात्र वेदांत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, प्रिज्म पब्लिक स्कूल कक्षा 10वीं की छात्रा हिमाक्षी ने द्वितीय स्थान, दीपशिखा विद्यालय कक्षा 11वीं त्रिशा वर्मा, खेतन चंद्राकर कक्षा 10वी तृतीय स्थान प्राप्त किया। कला प्रदर्शनी प्रिज्म पब्लिक स्कूल के वैभव कपूर कक्षा 7वीं प्रथम, देवराज कक्षा 11वी द्वितीय, नुपुर ठाकुर कक्षा 8वीं तृतीय एवं पायल तथा ओझल ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किए।
ग्रुप सी प्राथमिक एवं मीडिल स्तर से उज्ज्वल वर्मा प्रथम, अंश एवं काव्य साहू द्वितीय, नर्मदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रिज्म संस्थान के चेयरमैन रूपेश कुमार गुप्ता सर एवं डायरेक्टर ख्याति साहू मैडम ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस प्रदर्शनी में उपस्थित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण ने प्रतिभागी विद्यार्थियों के ज्ञान व कला की सराहना की। प्रिज्म पब्लिक स्कूल की प्राचार्य केमलता साहू ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया वा भविष्य में इस तरह के अयोजन और करने का आश्वासन दिया, साथ ही साइंस एंड क्राफ्ट एग्जीबिशन के सफल आयोजन के लिए अपनी पूरी टीम की सराहना की।