दुर्ग

5 वर्षों में महिला मतदाताओं को संख्या में भारी इजाफा
09-Oct-2023 3:29 PM
5 वर्षों में महिला मतदाताओं  को संख्या में भारी इजाफा

जिले इस बार महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से हो गई अधिक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 9 अक्टूबर। पुरुषों के मुकाबले पिछले 5 वर्षों में महिला मतदाताओं को संख्या में भारी इजाफा हुआ है जिले में इस बार महिला मतदाताओ की संख्या पुरुषों की तुलना में 7161 अधिक है जबकि पिछले विधानसभा चुनाव में  महिलाओं की तुलना में पुरुष मतदाताओं की संख्या 8342 अधिक थी।

महिला मतदाताओं की संख्या में

77 हजार से भी अधिक की वृद्धि

जिले में पिछले विधानसभा चुनाव वर्ष 2018 की तुलना में इस बार कुल 138780 मतदाता बढ़े हैं इनमें सबसे ज्यादा 77669 महिला मतदाता बढ़े है, जबकि पुरुष मतादाताओं की संख्या में 62166 का इजाफा हुआ है पिछले विधान सभा चुनाव के समय जिले में कुल 1291570 मतदाता थे।

इनमें 649901 पुरुष एवं 641559 महिला मतदाता थे अर्थात पिछले पांच वर्षों में जिले में मतदाताओं की संख्या में 10.82 प्रतिशत की वृद्धि हुई है इनमें सबसे 12.10 प्रतिशत की वृद्धि महिला मतदाताओं की संख्या में हुई जबकि पुरुष पिछले पांच सालों में मात्र 9.56 प्रतिशत बढ़े वर्तमान में जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 1431350 हो गई है इनमें 719228 महिला एवं 712067 पुरुष मतदाता है अर्थात कुल मतदाताओं का 50.24 प्रतिशत महिला एवं 49.67 प्रतिशत पुरुष मतदाता जबकि पिछली बार 50.31 पुरुष एवं 49.74 प्रतिशत महिला मतदाता थे।

भिलाई व वैशाली नगर को छोड़ शेष 4

विधान सभा में महिला मतदाता अधिक

वर्तमान में जिले 6 विधान सभा क्षेत्रों में से भिलाई एवं वैशाली नगर को छोड़ शेष 4 पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर एवं अहिवारा विधानसभा महिला मत दाताओ की संख्या अधिक है इनमें सर्वधिक दुर्ग शहर में पुरुषों की तुलना में 4371 महिला मतदाता अधिक है। वहीं अहिवारा में 2359, पाटन1512 एवं दुर्ग ग्रामीण में 921 महिला मतदाता पुरुषों की तुलना में अधिक है वहीं भिलाई ए वं वैशाली नगर विधान सभा महिलाओं की तुलना में क्रमश: 655 एवं 360 मतदाता अधिक है, जबकि पिछले विधानसभा चुनाव के समय सिर्फ दुर्ग शहर में पुरुषों की तुलना में 941 महिला मतदाता अधिक थे बाकी सभी पुरुष मतदाताओं की संख्या अधिक थी।

प्रति हजार पुरुष  के पीछे महिला मतदाताओ संख्या हो गई 1010

जिले में वर्तमान में प्रति हजार पुरुष मतदाताओं के पीछे महिला मतदाताओं की संख्या बढक़र 1010 हो गई है, जबकि वर्ष 2018 में प्रतिहजार पुरुष के पीछे 987 महिला मतदाता थी महिला मतदाता बढऩे से राजनीतिक दलों के द्वारा उनका रुझान अपने पक्ष में करने आगामी विधानसभा चुनाव में जोर लगाएंगे।

 

 

 

 


अन्य पोस्ट