दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 9 अक्टूबर। सत्ता के प्रभाव आकर खुद को कांग्रेसी बताने वाले अन्य पार्टी के नेताओं से सावधान रहे दुर्ग ग्रामीण जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष जयंत देशमुख ने जिला कांग्रेस भवन में आयोजित संगठन की बैठक में मौजूद युकांईयों को उक्त हिदायत दी। जिला युवा कांग्रेस की इस बैठक में उन्होंने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को जीताने की रणनीति पर सभी युकां कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
जिला युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण की इस विस्तारित बैठक में जिला अध्यक्ष जयंत देशमुख ने कहा कि आगामी समय में विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को चुनाव जीतने की तैयारी में सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भरोसे की सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर, सरकार की उपलब्धियां लेकर मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने लिए निष्ठा पूर्वक कार्य करने का संकल्प उन्होंने युकांईयों को दिलाया इसके लिए बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए।
बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय समन्वयक भारतीय युवा कांग्रेस बिंदिया बनर्जी, जिला उपाध्यक्ष फिरोज खान, पाटन युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित चंद्राकर, महासचिव टीकम भास्कर, यशवंत देशमुख, खुमान निषाद, इमरान खान, विधानसभा उपाध्यक्ष कमल नारायण देशमुख, सिद्धार्थ देशमुख, दीपेश वर्मा, राकेश वर्मा, हेमंत साहू, सौगात गुप्ता, सूरज ढीढ़ी पंकज सिंह, अंगेश देशमुख, कयूम खान, पुकेश्वर साहू, अजय कुमार ठाकुर, सूरज वर्मा सहित अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।